September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्पॉट पर सिलिंडर के लिए छीना झपटी, सिलिंडर भरे वाहन को रोकने पर फूटा गुस्सा

0
1003754128
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल में शनिवार को ठेकेदार ने सिलिंडर की सप्लाई बंद की

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्वत गैस एजेंसी द्वारा नियमित लगातार गैस की सप्लाई के दौरान स्पॉट पर सिलिंडर के लिए छीना झपटी, सिलिंडर भरे वाहन को रोकने पर ठेकेदार एवं गैस सप्लाई में जुटे लोगों का गुस्सा फूट गया है। शुक्रवार को आक्रोेशित लोगों ने तल्लीताल थाने का घेराव किया गया। इसी कारण शनिवार को नैनीताल में सिलिंडर की सप्लाई बंद हुई।
बता दें ऐसा ही एक मामला बीते शुक्रवार को धर्मशाला के पास हुआ जहां पर लोगों ने गैस वितरण के दौरान अराजकता फैलाई मामले की सूचना मिलते ही पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां माहौल को शांत कराया उनका कहना था जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग करने पर डीएसी नंबर पूर्व में जारी हो गया है पहले उन्हीं को गैस सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही है और उसी हिसाब से आगे भी गैस वितरण किया जाएगा इस दौरान लोगों द्वारा गैस की ब्लैक करने का आरोप भी लगाया जो निराधार था क्योंकि अगर रोज अलग-अलग क्षेत्र में गैस वितरण किया जा रहा है और जहां पर अगर कहीं 80 सिलेंडर आते हैं तो लाइन में खड़े लोगों को 70 ही मिलेंगे क्योंकि वह 10 सिलेंडर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सप्लाई किए जा रहे हैं ना कि ब्लैक और क्या कहा प्रबंधक ने और क्या अपील की वीडियो में सुने और उसका पालन करें। आपको बता दें पर्याप्त गैस है इसलिए उपभोक्ताओं को हड़बड़ाहत करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *