September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ  का स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

0
1003751726
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी के दिशानिर्देशों में संचालित इस पहल के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के दृष्टिगत लिनचोली क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य जांच एवं जन.जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत एसडीआरएफ के प्रशिक्षित पैरामेडिस द्वारा यात्रा मार्ग से आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं का नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसमें रक्तचाप, शुगर स्तर एवं आकसीजन स्तर जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण समिलित हैं। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सामान्यत: उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे आकसीजन की कमी, अत्यधिक थकान, रक्तचाप में उतार.चढ़ाव एवं चक्कर आनाकृके संबंध में यात्रियों को आवश्यक  जागरूकता प्रदान की जा रही है।
श्रद्धालुओं को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अस्वस्थता अथवा अन्य आपात स्थिति की अवस्था में वे तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सा राहत पोस्ट से संपर्क करें। साथ ही एसडीआरएफ द्वारा उपलबध त्वरित अन्य आपात सहायता सुविधाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है जिससे आवश्यकता पडऩे पर शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *