September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 2357 क्विंटल पीरुल किया इकट्ठा

0
1003751368
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अभी तक कुल 2357 क्विंटल पीरुल इकट्ठा कर लिया गया है। वर्तमान में भी पीरूल एकत्रीकरण कार्य गतिमान है।

पीरूल अत्यंत ही ज्वलनशील चीड़ की पत्तियां होती हैं जो जंगलों की आग में घी का काम करती हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पीरुल इकट्ठा करके जंगलों की आग रोकने में अपनी कारगर भूमिका निभा रही हैं।

विकासखंड ओखलकांडा रामगढ़ धारी बेतालघाट भीमताल तथा कोटाबाग की 76 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा यह पीरूल एकत्रित किया गया है। इससे न सिर्फ जंगलों की आग पर नियंत्रण हो रहा है बल्कि महिलाओं की आजीविका भी सुदृढ़ हो रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग तथा प्राइवेट संस्थानों को पीरुल उपलब्ध करा के अपना आय सृजन कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *