September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल व सातताल झील जल्दी ही चारों और बोगनविलिया के फूलों से आकर्षण का केंद्र बनेगी

0
1003748951
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य विकास अधिकारी ने बोगनविलिया के फूलों का पौधा रोपण किए जाने के निर्देश दिए

नैनीताल भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भीमताल व सातताल झील के सौंदर्यीकरण के संबंध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
बैठक में सी डी ओ द्वारा निर्देश दिए गए की भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के चारों तरफ एक ही रंग के बोगनविलिया के फूलों का पौधा रोपण किया जाए । एस्टीमेट के अनुसार इसमें लगभग 3000 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधा रोपण हेतु एक दिवस नियत किया जाएगा, जिसमें वृहद स्तर पर स्वयं सहायता समूह , विद्यार्थी तथा जनभागीदारी के माध्यम से पौधारोपण किया जाएगा। बोगनवेलिया फूलों के पौधारोपण से भीमताल झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
शीघ्र ही टेंडर अथवा GEM पोर्टल के माध्यम से इन पौधों का क्रय किया जाएगा। EO नगर पालिका भीमताल को निर्देश दिए गए की इस संबंध में यथाशीघ्र पत्रावली तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
महोदय द्वारा भीमताल झील सौंदर्यीकरण हेतु नामित समिति को निर्देशित किया गया कि आज ही झील की रेकी कर ली जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, स. परियोजना निदेशक,EO नगर पालिका भीमताल,मुख्य कृषि अधिकारी,मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *