April 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भीमताल में जल्द शुरू होगा पार्किंग का निर्माण

0
1003741080
012 013
111 222 333

नैनीताल। जिले के भीमताल में  ७ साल बाद जगी उममीद जल्द ही भीमताल नगरवासियों की सात साल पुरानी मांग जल्द पूरी होने वाली है।
 जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों ने बताया कि भीमताल में बहुप्रतीक्षित पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना से नगर की जाम समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उममीद है।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के अथक प्रयासों और लगातार पत्राचार के बाद यह कार्य गति पकड़ सका। मुखयमंत्री द्वारा भीमताल में पार्किंग निर्माण की घोषणा के बाद भी विभागीय कागजी कार्यवाही के कारण यह योजना लंबित रही। किंतु बृजवासी लगातार विभाग, शासन/प्रशासन पर अपने पत्राचार माध्यम से लगातार दबाव बनाए रखेए जिसके फलस्वरुप डीडीए सचिव विजय नाथ शुकल ने आज बृजवासी को बताया कि मत्स्य विभाग के समीप बाईपास भूमि पर अनुबंध गठन करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैए इस पार्किंग में करीब 100 से 150 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। विभागीय सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।इस परियोजना के पूर्ण होने से भीमताल में यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को पार्किंग की सुविधा होगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *