सरोवर नगरी में जल्दी ही 40 साल पुराना पंजीकृत व्यापार मंडल बनाएगा अपनी नई कार्यकारिणी
उत्तराखंड में व्यापारी हितों के लिए
एक मात्र रजिस्टर्ड संगठन सिर्फ और सिर्फ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल है प्रदेश अध्यक्ष: सुभाष मोंगा

नैनीताल सरोवर नगरी में जल्दी ही एक 40 साल पुराना व्यापारी संगठन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल सरोवर नगरी में अपनी कार्यकारिणी बनाकर नजर आने वाला है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि उत्तराखंड राज्य में व्यापारी मुद्दों को जोर शोर से उठाने वाला और उसका निराकरण करने वाला रजिस्टर्ड व्यापारी संगठन सिर्फ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हे जिसका बखूबी विगत 40 वर्षों से व्यापारी हितों की आवाज उठा रहा हे जिसमे वर्तमान में व्यापार मंडल के गठन के समय के व्यापारी नेता अपना नेतृत्व प्रदान कर रहे हे*
सुभाष मोंगा ने कहा कि व्यापार मंडल पूर्णतः गैर राजनीतिक संगठन हे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुरुवाती दौर में काफी संघर्ष किया जिसमें समय समय पर धरने प्रदर्शन और अनशन शामिल हे और राज्य की सभी इकाईयों द्वारा वर्तमान में भी व्यापारी और जनहित के लिए धरातल पर संघर्ष जारी हे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने राज्य के सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनका संगठन हमेशा भ्रष्ट घूसखोर अधिकारियों व चाटुकारिता के खिलाफ रहा हे और सिर्फ व्यापारी हितों के लिए लड़ता रहेगा इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा बता दें प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा जल्दी ही नैनीताल में एक बैठक के साथ प्रेस वार्ता की जाएगी और आगे रणनीति बनाई जाएगी




















