June 23, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नगर पालिका कर निर्धारण की बैठक में

0
1003720021
012 013
111 222 333

30 मामलों का एक तरफा हुआ निस्तारण

50 हजार से अधिक के तीन मामलों का अध्यक्ष खेतवाल ने किया निस्तारण

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका की कर निर्धारण समिति की बीते रोज मंगलवार को समिति की अध्यक्ष ललिता (लता) दफौटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर निर्धारण के करीब 5 दर्जन मामलों का निस्तारण किया गया । जिनमें 27 मामलों में सुनवाई हुई जबकि 30 मामले एकतरफा निर्णीत किए गए। दाखिल खारिज के दो मामलों का भी निस्तारण हुआ और एक मामला स्थगित रखा गया। इस दौरान कर निर्धारण समिति की बैठक में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल भी मौजूद थी और उनके द्वारा 50 हजार से अधिक कर निर्धारण के 3 मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया । जबकि 50 हजार से कम राशि के 24 मामलों की सुनवाई कर निर्धारण समिति ने की। इसके अलावा 30 मामलों में एकतरफा निर्णय हुआ। इस मौके पर बैठक में सपना बिष्ट, गजाला कमाल, गीता उप्रेती, मनोज साह जगाती, जितेंद्र पांडे जीनु, कर अधीक्षक दीपेंद्र बमौला, कर निरीक्षक वेदप्रकाश सैनी, टैक्स कलेक्टर मोहन सिंह चिलवाल, कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, रितेश कपिल, हिमांशु चंद्रा आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन दीपक पांडे ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *