समाज कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री खजान दास के साथ बैठक में
पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सभासद गजाला और ललिता सभी 15 वार्डों में सोलर लाइट लगाने की मांग रखी


हल्द्वानी नैनीताल। बीते दिनों हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के प्रतिनिधि के रूप में सभासद गजल कमल और सभासद ललिता दफौटी ने बैठक में प्रतिभाग किया जिसमें नगरपालिका परिषद के सभी 15 वार्डों के लिए सोलर लाइट की मांग रखी और साथ ही शहर के लिए भी मांग रखी गयी नशे के बढ़ते सेवन से होने वाले हानिकारक शारीरिक परेशानीयो को देखते हुए नैनीताल शहर में नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण विभाग के प्रभारी कैबिनेट मंत्री खजान दास को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज कल्याण विभाग और मुख्य विकास अधिकारी को अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा। इस मौके पर जिसमें समाज कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री,,खजान दास नैनीताल विधायक सरिता आर्या , माननीय मंत्री कैड़ा , राज्य मंत्री भावना मेहरा, राज्य मंत्री दिनेश आर्या, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,सदस्य गज़ाला कमाल सूखा ताल वार्ड,, ललिता दफौटी, एव अन्य विभागो, से जुड़े राज्य मंत्री मौजूद रहे।




















