June 23, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

पोषण वाटिका से ग्रामीण परिवारों में आएगी स्वास्थ्य और समृद्धि पर केवीके ज्योलीकोट की पहल

0
012 013
111 222 333

नैनीताल । कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ज्योलीकोट द्वारा भीमताल बलॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं में महिला किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य पोषण वाटिका के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें साल भर रसायन मुक्त ताजी सबजियां मुुहैया कराना है। प्रशिक्षण के दौरान दागड़, गेठिया, बेलुवाखान, गाँजा और भलयूटी गाँवों की महिलाओं को खरीफ के मौसम में सबजियों के सफल उत्पादन की बारीकियां सिखाई गईं।
कार्यक्रम में महिलाओं को पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. सुधा जुकारिया ने गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने और कम लागत में वैज्ञानिक पद्धति से बीजों के रोपण की तकनीक बताई।प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप उच्च गुणवत्ता वाले उन्नत किस्म के बीज और पौधे वितरित किए गए। मुखय अतिथि  ग्राम प्रधान  बीना जीना उपस्थित रहीं, उनके साथ ही दीपा शाह, प्राची, कमलेश जीना, चन्द्रा तथा तुलसी और हंसा सहित क्षेत्र की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को पोषण वाटिका के महत्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *