September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महिला आरक्षण बिल बीजेपी का प्लान बी है:जिला महिला  कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

0
1003700989
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।  पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष  खष्टी बिष्ट ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े १३१वां संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं होने का मुखय कारण बीजेपी के अस्पष्ट उद्देश्यों और जनता को धोखे में रखने वाली नीतियाँ को बताया।
बिष्ट ने स्पष्ट किया कि वे महिला आरक्षण के महत्व को कांग्रेस पार्टी भली भांति समझती हैं और सदैव उसके पक्ष में रहती हैं परन्तु सरकार की नीतियाँ छल से भरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं नीति निर्माण में पेंच फ ंसाकर विपक्ष को बदनाम करती है। सरकार ने परिसीमन को महिला आरक्षण विधेयक के साथ जोडक़र चुनावी तिकड़म लगाया है। बिष्ट के मुताबिक दरअसल महिला आरक्षण तो बीजेपी का प्लान बी है। मुखय प्लान तो परिसीमन की आड़ में लोकसभा व विधानसभाओं की सीटों की गणित से अपने वोट बैंक के भविष्य को सुनिश्चित करना है। कहा कि यदि सरकार को महिलाओं के विकास व सममान की इतनी ही फिक्र है और महिलाओं को अधिकार देने की नेक नीयति है तो परिसीमन की जिद छोडक़र ५४३ लोकसभा सीटों पर ही आरक्षण कयों नहीं दे देते? यह सिर्फ २०२३ में परित हुए विधेयक को तोड़ मरोड़ कर विपक्ष को गुमराह करके अपने पक्ष में करने की कवायद है। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि इस समय बिल का हल्ला मचाना बीजेपी की राजनैतिक गणित का हिस्सा है जो समय की नजाकत को ध्यान में रखते हुए नाजुक समय पर उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *