September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नीलांजलि ने महिला संगीत के अवसर पर एक पौधा किया धरती के नाम

0
1003698355
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 642वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 642वे दिन पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए पिथौरागढ़ में भूपाल सिंह चूफाल व पदमा चूफाल की पुत्री नीलांजलि ने महिला संगीत के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत माता-पिता की उपस्थिति में पौधा रोपण किया। नीलाजली ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। भूपाल चूफाल ने कहा कि अब वह इस पौधे का संरक्षण पुत्री समझ कर करेंगे। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया,जे पी वर्मा, के एस अधिकारी, नीरज जोशी, चंद्र मोहन सिंह बिष्ट सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *