September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रथम अपर ज़िला जज का अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट

0
1003688696
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

चेतावनी के बाद भी शनिवार को पुनः अभद्र व्यवहार किया गया

सोमवार से प्रथम अपर जिला जज न्यायालय का रहेगा पूर्ण बहिष्कार : महासचिव सुयाल

नैनीताल। सरोवर नगरी में ज़िला मुख्यालय में बार व बेंच के बीच तालमेल बिगड़ता नज़र आ रहा है, यहां प्रथम अपर जिला जज द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था, जिसको लेकर कई बार बातचीत के माध्यम से बार एसोसिएशन द्वारा प्रयास किया गया किन्तु कोई नतीजा नहीं रहा, शुक्रवार को इस बात को लेकर आम सभा की गयी जिसमें अधिवक्ताओं ने प्रथम अपर जिला जज पर दबाव में लेकर गवाही कराने, मनमाने बयान लिखाने तथा बयान होने के पश्चात् संबंधित अधिवक्ता की अनुपस्थिति में कुछ भी घटा या बढ़ा देने संबंधी आरोप लगाए, अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि कोई ऐसी शिकायत लेकर न्यायालय के समक्ष जाये तो उक्त पीड़ित अधिवक्ता को तानाशाही दिखाकर, धमकाकर तथा लज्जित करके बाहर निकल जाने को कहा जाता,
आम सभा के बाद एसोसिएशन के सदस्य जब प्रथम अपर जिला जज के समक्ष गए तो शुक्रवार को उन्होंने अच्छा बर्ताव करने का आश्वासन दिया, किन्तु आज उसी अधिवक्ता के साथ पुनः अभद्र व्यवहार किया गया जिससे आजिज़ आकर पीड़ित अधिवक्ता ने न्यायाधीश की शिकायत उच्च अधिकारियो से करने की बात कही तो अधिवक्ता से कहा कि पहले कोर्ट में काम करना सीख, बात करना सीख और तंज कसते हुये कहा कि शिकायत करनी है तो ढंग से कर जैसी आदि गंभीर बातें अधिवक्ता के साथ की, पीड़ित अधिवक्ता ने इस बात की जानकारी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को दी, जिसके पश्चात् अध्यक्ष अरुण बिष्ट व सचिव संजय सुयाल ने यह निर्णय लिया कि सोमवार से प्रथम अपर जिला जज न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा, साथ ही प्रशासनिक अधिकारी उच्च न्यायालय से मुलाक़ात कर मामले की जानकारी दी जाएगी, तथा संबंधित न्यायिक अधिकारी के व्यवहार में परिवर्तन न होने तक बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *