September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

0
1000349958
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चल कर सड़क का किया निरीक्षण

सड़कों का सौंदर्यीकरण स्थानीय कुमाऊनी संस्कृति में भित्तिचित्र बनाकर सजाया

हल्द्वानी नैनीतालl हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। साथ ही सड़कों का सौंदर्यीकरण स्थानीय कुमाऊनी संस्कृति में भित्तिचित्र बनाकर सजाया जा रहा है
हल्द्वानी भ्रमण पर आए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल रोड काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चल कर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को देखा व किए गए सौंदर्यीकरण की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पेंटिंग की। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र का प्रवेश द्वार होने के कारण यहॉं से बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक जाते थे,जिससे जाम की स्थिति रहती थी,इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क को 9 मीटर से 24 मीटर चौड़ा कर इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी कर दिया गया है,जिससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति से लेकर पर्यटन,वाइल्डलाइफ यहॉं के रहन सहन से रूबरू हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान हल्द्वानी में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत,आईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत,जिलाधिकारी वंदना,एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा,नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *