April 17, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

आयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती ने क्षेत्र के लोगों के साथ पर्वत गैस कार्यालय में दिया धरना

0
1003679559
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को आयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती ने क्षेत्र के लोगों के साथ पर्वत गैस कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर गैस वितरण में हो रही असुविधा को लेकर तत्काल संज्ञान लेने के लिए कहा गया है ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जो गैस वितरण हो रहा है उसका कोई समय निश्चित नहीं है। और आज बारा पत्थर से शेरवुड मार्ग में कई लोगों की गैस नहीं मिल पाई है। क्योकि गैस आने का कोई समय निश्चित नहीं है और गैस बुकिंग के बाद भी गैस उपभोक्ताओं से आपके विभाग द्वारा कोई सम्पर्क नहीं किया जाता है जिस कारण उपभोक्ताओं को पता नहीं है कि गैस वितरण किस समय होगा। इस मार्ग में रहने वाले भूखे-प्यासे सुबह से शाम तक गैस सिलेण्डर लेकर खड़े रहते है। जो एक संतोषजनक बात नहीं है। यह कहीं का नियम है कि गैस उपभोक्ताओं को सडक में सुबह से शाम तक खड़ा रहना पड़ेगा क्योंकि गैस आने का कोई समय निश्चित नहीं है और ना ही इस विषय में क्षेत्र के सभासद को सूचित किया जाता है। लोगों को हो रही गैस की असुविधा को लेकर 3:00 से 4:00 तक कार्यालय में धरना दिया और तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है। धरना देने वालों में धरने में मनोज साह जगाती-सभासद, परवेज आलम,
फरहान महमूद, ने धरना दिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *