April 17, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शोध छात्रा सुबिया नाज़ ने अपनी पीएचडी की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण

0
1003679458
012 013
111 222 333

नैनीताल।कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की शोध छात्रा सुबिया नाज़ ने अपनी पीएचडी की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। सुबिया नाज़ ने अपना शोध कार्य “रूरल वूमेन एंटरप्रेन्योर्स: प्रॉब्लम्स एंड प्रॉस्पेक्ट्स इन सिलेक्टेड माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) – ए स्टडी ऑफ रूरल वूमेन एंटरप्रेन्योर्स इन सिलेक्टेड ब्लॉक्स ऑफ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट” विषय पर डॉ. आरती पंत के निर्देशन में संपन्न किया है।
मौखिक परीक्षा के दौरान परीक्षा बोर्ड के चेयरमैन के रूप में प्रो. अतुल जोशी (अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय, डी.एस.बी. परिसर) उपस्थित रहे। बाह्य परीक्षक की भूमिका दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. अमित कुमार सिंह ने निभाई।
शोध का महत्व:
सुबिया का शोध नैनीताल जनपद के चयनित विकासखंडों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है। यह अध्ययन बताता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमी किन बाधाओं का सामना कर रही हैं और उनके उत्थान के लिए क्या अवसर उपलब्ध हैं। शोध के निष्कर्ष ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिला सशक्तीकरण की सरकारी नीतियों को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
सुबिया की इस सफलता पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. पूजा जोशी, डॉ. तेज चंद्र प्रकाश , डॉ. रितिशा शर्मा, डॉ .मेराज हुसैन, डॉ.तावेश तथा अमनदीप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही शोध छात्र पंकज भट्ट, दीक्षा पंत , कार्यालय स्टाफ हिमांशु बिष्ट, घनश्याम पालीवाल, राधा देवी और विशन चंद्र सहित अन्य सहपाठियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुबिया नाज़ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने समस्त गुरुजनों, माता-पिता और परिवार को दिया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *