September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शहर के सभी 15 सभासदों ने अध्यक्ष को ज्ञापन देकर

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए बीस बीस लाख रुपए की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी के समस्त सभी 15 वार्डों के सभासदों ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती सतपाल को ज्ञापन देकर सभी वार्डों को बीच-बिस लाख रुपये विकास का के लिए पत्र देकर मांग की है जिसमें उन्होंने अवगत कराया है की नगर पालिका परिषद नैनीताल में हाल ही में टोल एवं पार्किंग स्थलों के टेंडर जारी किए गए हैं, जिनसे लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने का अनुमान है।
हम सभी 15 सभासदों का यह सामूहिक आग्रह है कि उक्त धनराशि प्राप्त होते ही नगर पालिका के सभी वार्डों में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड हेतु कम से कम 20 लाख रुपये की धनराशि तत्काल आवंटित की जाए। पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से वार्डों में नगर पालिका की ओर से कोई विशेष विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। इसी अवधि में हम सभी सभासद जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं, किन्तु कार्यों के अभाव में क्षेत्र की जनता में असंतोष एवं रोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष से निवेदन करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए सभी वार्डों के विकास कार्यों हेतु प्रति वार्ड 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की कृपा करें, जिससे लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके और जनता को राहत मिल सके। और चेतावनी भी दी
यदि उपरोक्त विषय पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया जाता है, तो हम सभी सभासदगण जनहित में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पालिका की होगी। ज्ञापन देने वालों में सभासद अंकित चंद्र सुरेंद्र कुमार गीता उप्रेती काजल आर्य भगवत सिंह रावत गजल कमल ललीता दफोटी, सपना बिष्ट, रमेश प्रसाद, सहित अन्य सभासदों ने ज्ञापन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *