September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

छात्र छात्रों के लिए मिसाल बने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीवारी साह

0
1003668300
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझते छात्र ने सीबीएसई बोर्ड में पाई सफलता

स्कूल शहर और मां-बाप का नाम किया रोशन

नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी जिला बार के पूर्व अध्यक्ष नीरज शाह के पुत्र न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित छात्र श्रीवारी साह नए सीबीएसई परीक्षा में 628 अंक लाकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है बता दें
कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है वर्ष 2008 में जन्मे श्रीवारी बचपन से ही न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे हैं इस बीमारी के कारण देखने के बावजूद उनके मस्तिष्क को चीजों को समझने में कठिनाई होती है साथ ही उन्हें कई बार बेहोशी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है इसके अतिरिक्त वे लगभग 75 प्रतिशत विजुअल डिसएबिलिटी से भी प्रभावित हैं इन तमाम चुनौतियों के बावजूद श्रीवारी ने हार नहीं मानी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्रावधान के तहत लेखक (राइटर) की सहायता से परीक्षा दी उन्होंने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल से परीक्षा देकर 62.8 प्रतिशत अंक हासिल किए जो उनकी मेहनत आत्मविश्वास की जीत है श्रीवारी के माता-पिता श्वेता साह और अधिवक्ता नीरज साह ने भावुक होते हुवे में बताया कि उन्होंने हर कठिन पल में अपने बेटे का हौसला थामे रखा उसे कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया और हमेशा आगे बढ़ने के लिया प्रेरित किया कहा कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती श्रीवारी की सफलता पर विद्यालय परिवार अध्यापकों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *