September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आयार पाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती की पर्वत गैस एजेंसी को चेतावनी

0
1003657848
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएससी नंबर ना आने से लोग परेशान करें

दुरुस्त व्यवस्था नहीं की तो कार्यालय में लोगों के साथ देंगे धरना

नैनीताल। सरोवर नगरी में आयार पाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने पर्वत गैस के मैनेजर को पत्र भेजकर अवगत कराया है। की अप्रैल माह में गैस बुकिंग के बाद डीएसी नंबर नहीं आने से नगर के लोगों को गैस लेने में काफी परेशानी हो रही है। और 9 अप्रैल में उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग करने के पश्चात उनका डीएससी नंबर ना आने के संबंध में भी अवगत कराया है। और विभाग को चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई तो वह जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता को साथ लेकर विभाग में धरना प्रदर्शन देने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ज्ञापन में सभासद मनोज साह जगाती ने कहा कि अधिकांश लोगों ने एक अप्रैल से नौ अप्रैल के बीच की बुकिंग के डीएसी नंबर नहीं आऐ हैं बल्कि 9 अप्रैल के बाद की गैस बुकिंग के डीएसी नंबर आ गए हैं। जिस कारण जिनके डी०ए०सी० नम्बर नही आयें वो गैस लेने से वंचित हो रहे है। जिस कारण लोगों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त हो रहा है। यह समस्या ज्यातर उन लोगों के साथ हो रही है जिन लोगों ने इण्डियल आयल एप के माध्यम से गैस बुक कराई थी। उन्होंने अनुरोध किया है कि प्रबंधक पर्वत गैस सर्विस संबंधित विषय को गंभीरता से लेते हुए समस्या का सामाधान करे

अन्यथा मुझे जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्या को देखते हुए आपके कार्यालय के आगे धरना देने में विवश होना पड़ेगा। और फिर भी समस्या का सामाधान नही हुआ तो मैं आत्मदाह से भी पीछे नही हटुंगा। क्योंकि जनता बहुत ही ज्यादा परेशान हो गयी है। और उनकी समस्या को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *