April 16, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

संत निरंकारी सेवा मण्डल ने किया दुर्गापुर में सत्संग का आयोजन

0
1003652609
012 013
111 222 333

नैनीताल ।  सरोवर नगरी संत निरंकारी सेवा मण्डल द्वारा अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी के अवसर पर दुर्गापुर  पावर हाउस न्यू कॉलोनी में सत्संग का आयोजन किया गया।
 सत्संग में निरंकारी समाज के हल्द्वानी संयोजक आनंद सिंह नेगी ने गुरु के रूप में सत्संग विवेक ना होई राम कृपा बिन सुलभ न सोई तथा रामचरितमानस के श्लोक से मनुष्य के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा  कि हर इंसान को यह सोचना और समझना चाहिए कि मैं कौन हूं और मेरा शरीर कौन है । उन्होंने कहा कि शरीर और आत्मा दोनों अलग अलग  है आत्मा किराए रूपी घर में शरीर में निवास करती है जो कभी भी इस शरीर का त्याग कर सकती है। शरीर को त्यागने के बाद आत्मा कहां जाती है और कया करती है संसार में समस्त चीज नदी, नाले, वायु, जल व सूर्य तथा चंद्र   नष्ट हो सकते हैं लेकिन आत्मा कभी भी नष्ट नहीं हो सकती है जो समूचे ब्रह्मांड में विचरण करते रहती है इसलिए हर मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कार्य कर लोगों के साथ भाईचारे के साथ रहकर समाज में अच्छे कार्य करते रहने चाहिए जिससे वह मोक्ष को प्राप्त कर सके।
सत्संग में गरुड़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी,भीमताल तथा नैनीताल से आये निरंकारी समाज के भक्तों  ने प्रवचन कर हर होलीनेस सदगुरुमाता सुदीक्षा महाराज के प्रवचनों को साक्षात करने की अपील की। विभिन्न स्थानों से सत्संग में  पहुंची  भक्त महिलाओं ने भजन गाकर सत्संग में भक्तिमय माहौल  कर दिया जिससे सब भक्त झूम उठे। सत्संग का संचालन लीलाराम ने किया तथा सत्संग में  नंदन सिंह राठौड़, जैत राम, लक्ष्मण सिंह कुलियाल, दीपक कुमार, भावना, मोहिनी तथा गुड्डी,सरोज व प्रभा आदि बड़ी संखया में लोग मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *