September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

यूथ कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर किया उन्हें याद

0
1003648928
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गोष्टी कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का लिया प्रण

नैनीताल। सरोवर नगरी में यूथ कांग्रेस की नगर इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश व समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, नैनीताल बंटू आर्या ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी,देश के प्रथम कानून व न्याय मंत्री, संविधान निर्माता द्वारा स्वतंत्रता, सामाजिक समानता व बंधत्वयुक्त जीवन पद्धति का जो संदेश दिया, हम सभी को उसका अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्य, देवकी देवी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, विमल चौधरी,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी,नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शिवम बजाज,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष तल्लीताल नासिर खाँ, व्यापार मंडल सचिव मल्लीताल त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,धीरज सिंह बिष्ट,अमन कुमार,छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *