September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंबेडकर जयंती पर समाजसेवी शीलू कुमार का हुआ भव्य स्वागत

0
1003648610
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला

उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

बेतालघाट नैनीताल। जावा सेरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्थान समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शीलू कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया और समाज में समानता, शिक्षा व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *