September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर समाजसेवी शीलू कुमार का हुआ भव्य स्वागत

0
1003638099
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के अंबेडकर पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर 135 वि जयंती के रूप में समस्त छात्र वास द्वारा एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसे खूब धूम धाम से मनाया गया वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शीलू कुमार के समर्थन में नारे लगे और जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर उपस्थित छात्रों ने आगामी चुनाव में शीलू कुमार को समर्थन देने का वादा किया। छात्रों ने कहा कि शीलू कुमार लगातार समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाया है, इसलिए वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
वहीं, शीलू कुमार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *