March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

गर्जना” स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निकाय क्षेत्र मे

0
1000347500
012 013
111 222 333

समाज सेविका रमा भट्ट के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान

लोगों से अपील उक्त स्थान पर ना पिए शराब सफाई का रखें ध्यान

नैनीतालl सरोवर नगरी में “गर्जना” स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निकाय क्षेत्रांनगर्त सफ़ाई अभियान समाज सेविका रमा भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया इस दौरान समूह की सदस्यों द्वारा सत्यनारायण मंदिर को जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी ( स्रोत) पर व आसपास सफ़ाई की गईl रमा भट्ट ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जो लोग वहाँ पर गंदगी व कूड़ा कचरा फैला रहे हैं जो अब ना करें वहाँ काफ़ी मात्रा में शराब की बोतलें भी सफाई के दौरान मिली थी वहाँ पर स्रोत का पानी लेने आम जनता आती जाती रहती है वहाँ पर बैठकर शराब पीना अमानवीय है
रमा भट्ट ने कहा आने वाले समय में भी यह अभियान समय समय पर चलता रहेगाl इस मौके पर सफ़ाई अभियान में रचना शर्मा, कुसुम चंदेल, शोभा विष्ट, काजल विष्ट,मोहनी देवी, भारती देवी, नेहा आर्य , दीपा विष्ट, पूनम आर्य, पूनम गंधर्व , व सायना सहित अन्य समूह की महिलाएं मौजूद थीl

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *