September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड ग्वालसेवा संगठन के सम्मेलन में 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल का हुआ गठन

0
1003623257
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सर्वसम्मति से रिटायर्ड कर्नल डॉ गिरिजा शंकर मुनगली बने ग्वालसेवा के मुख्य संरक्षक

नैनीताल। उत्तराखंड ग्वालसेवा संगठन का सम्मेलन संस्थापक पंकज कुलौरा एडवोकेट की अध्यक्षता में सौरभ होटल में संपन्न हुआ। इस दौरान सम्मेलन में ग्वालसेवा संगठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
संस्थापक पंकज कुलौरा द्वारा कहा गया कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग अपने मूलनिवास पहाड़ को छोड़कर तराई की तरफ पलायन करने को मजबूर हुए हैं, अपने पुश्तैनी जमीन भू-माफियाओं को बेचने को मजबूर हुए हैं जिसका प्रमुख कारण बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य सुविधाएं, पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवर सूवर, लंगूर-बंदरों द्वारा फसलों को पूरी तरह से नष्ट किया जा रहा है तथा बाघ ने जानवरों के साथ ही लोगों को भी निवाला बना दिया है पहाड़ में जंगली जानवरों तथा भू-माफियाओं का आतंक चरम पर है। तथा पहाड़ के युवा नौकरी की तलाश में सिडकुल में जाते हैं लेकिन वहां ठेकेदार के बंधुआ मजदूर बन गए हैं, तथा युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है। इन घटनाओं पर सभी लोगों द्वारा चिंता व्यक्त की गई। इन सबके विरूद्ध ग्वालसेवा संगठन जनता के साथ मिलकर आन्दोलन करने को बाध्य है।
इसी क्रम में उत्तराखंड ग्वालसेवा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल तैयार कर किया गया, जिसमें रिटायर्ड कर्नल डॉ गिरिजा शंकर मुनगली को सर्वसम्मति से ग्वालसेवा मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया तथा इसके अतिरिक्त संस्थापक पंकज कुलौरा एडवोकेट, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सिंथिया पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ प्रविन्द्र रौतेला, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के एमडी सुनील जोशी, महिलाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष डॉ रेखा पांडे (पूर्व प्राचार्य महिला डिग्री कॉलेज, धारी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़),
उत्तराखंड सम्मान संघ के संयोजक हेमंत सिंह बोरा, इंपेरियम पब्लिक स्कूल के एमडी गोपाल सिंह गंगोला, अधिवक्ताशक्ति प्रदेशअध्यक्ष मनोज साहनी एडवोकेट, युवाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष एवं रोटरी क्लब महासचिव आशीष दुम्का, कार्यकारी जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल हल्द्वानी जसविंदर सिंह भसीन, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अबरार संरक्षक मंडल के सदस्य चुने गए।
कार्यक्रम के दौरान कर्नल डॉ गिरिजा शंकर मुनगली को साल उड़ाकर सम्मानित किया गया तथा नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल तथा उपाध्यक्ष कमल चिलवाल को उनकी जीत के लिए सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, प्रमुख व्यवसायी अनिल मुनगली, बीटीसी मेंबर अर्जुन सिंह, बीडीसी मेंबर दीप भट्ट, रेडिएंट हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ पुनीत गोयल, ताइक्वांडो संगठन नैनीताल के अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट, श्री आनंद वृद्धाआश्रम अध्यक्ष कनक चंद, राजीव शाह, संजय त्यागी, दीपक राठौड़, सुरेंद्र कुमार गंगोला, अधिवक्तागण सुनील पुंडीर, देवेश सिंह बिष्ट अल्मोड़ा, कृर्ति तिवारी, हरेन्द्र पडियार, नीरज डालाकोटी, प्रेरणा साह, प्रीति बिष्ट, दीपक नगदली देवेंद्र सिंह बोरा, प्रकाश जोशी, विनोद कुमार कश्यप, योगेश भोला, मोहन सिंह रुद्रपुर, महेंद्र सिंह बिष्ट, पवन गयाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। ग्वालसेवा संगठन के अतिरिक्त अतिथि के तौर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, अधिवक्ता बसंत जोशी तथा हरीश रावत संस्थापक पहाड़ी आर्मी शामिल रहे। सम्मेलन का संचालन युवाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष आशीष दुम्का द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *