April 11, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

पत्रकार गणेश कांडपाल के बड़े भाई के निधन पर

0
1003613680
012 013
111 222 333

शहर और पत्रकार जगत में शोक की लहर

नैनीताल। सरोवर नगरी वरिष्ठ पत्रकार गणेश चंद्र कांडपाल के बड़े भाई केएन. कांडपाल का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। के.एन. कांडपाल अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। वह अपने पीछे अपनी पत्नी एवं दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र हैं बड़े पुत्र दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र दिल्ली में ही अपना व्यवसाय संचालित करते हैं। के.एन. कांडपाल का अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर परिजनों व नैनीताल एनयूजेआई इंडिया के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *