September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन: नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की जिला जज ने दिलाई शपथ

0
1003611928
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

-सांसद अजय भट्ट ने की 5 लाख रुपए देने की घोषणा

नैनीताल। सरोवर नगरी  के जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुखय अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल तथा पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रही।
इससे पूर्व  समारोह का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद जिला जज एवं एसोसिएशन के संरक्षक प्रशांत जोशी ने एसोसिएशन के नवनियुक्त  अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य  तारा आर्या, सरिता बिष्ट , प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार एवं मोहममद बिलाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद पदाधिकारियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
 मुखय अतिथि अजय भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं को समाज का पथप्रदर्शक बताया उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी नैनीताल जिला बार के आजीवन सदस्य हैं और इस पर उन्हें गर्व है साथ ही अधिवक्ता हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सांसद निधि से चैंबर निर्माण के लिए ५ लाख रुपए की घोषणा की। विशिष्ट अतिथियों ने भी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
 इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिममेदारी को वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और अधिवक्ता हित सर्वोपरि रहेगा वहीं सचिव संजय सुयाल ने बताया कि 100 Qवर्ष से अधिक पुराने बार भवन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी तथा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।  अंत में अतिथियों न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया।
 इस दौरान सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, एसोसिएशन के निर्वितमान अध्यक्ष भगवत प्रसाद समेत मनीष मोहन जोशी, दीपक रुवाली, शिवांशु जोशी, सोहन तिवारी, नीरज साह समेत कई अधिवकता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *