September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हुआ पुस्तकोपहार कार्यक्रम

0
1003611888
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल भीमताल ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में केंद्रीय विद्यालय संगठन के फलैगशिप कार्यक्रम पुस्तकोपहार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा २ से लेकर कक्षा ८ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बता दें कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति प्रेम विकसित करना तथा संसाधनों के पुन: उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपनी उपयोग की हुई पुस्तकों को अपने कनिष्ठ छात्रों को उपहार स्वरूप भेंट किया। इससे न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान हुआए बल्कि सहयोग और साझेदारी की भावना भी प्रबल हुई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। कहा कि पुस्तकोंपहार सबसे उत्तम और सार्थक उपहारों मेँ से एक माना जाता है। यह केवल कागज और स्याही का बंडल नहीं बल्कि ज्ञान, अनुभव और भावनाओं का खज़ाना है जो सालों तक देने वाले की याद दिलाता हैं। पुस्तकालयाध्यक्षा श्रीमती कविता रानी ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा पुस्तकों का पुन: उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे कागज की खपत कम होगी और वृक्षों की कटाई को रोका जा सकेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अमित, अरविंद दीक्षित समेत सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *