April 9, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ज़िला बार की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल

0
1003594692
012 013
111 222 333

जिला जज दिलाएंगे नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को शपथ

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

नैनीताल। ज़िला बार एसोसिएशन नैनीताल 2026-2027 की नयी कार्यकारिणी शुक्रवार को पद भार ग्रहण करेगी, निवर्तमान सचिव दीपक रुवाली ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार भवन के प्रांगण में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। नव निर्वाचित पदाधिकारीयो को जिला जज शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि नैनीताल नगर की प्रथम नागरिक सरस्वती खेतवाल शिरकत करेंगी।

किन पदों पर होगी शपथ ग्रहण :-
01 अप्रैल को हुए चुनाव के पश्चात् नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण बिष्ट,उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, सचिव संजय सुयाल
संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी व
कार्यकारिणी सदस्य के रुप में नीरज कुमार, बिलाल अहमद, प्रेमा आर्या तथा तारा आर्या पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे |
इसी क्रम में नयी कार्यकारिणी को शुभकामनायें देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी व पूर्व सचिव भानू प्रताप सिंह मौनी ने कहा कि कल से पदासीन होने वाली बार एसोसिएशन कार्यकारिणी से हम सभी अधिवक्ताओं को बहुत उम्मीदें हैं, ये कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करे व बार और बेंच के बीच सामंजस्य बैठाने का कार्य करे ऐसी आशा करते है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *