April 9, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शेर का डांडा वार्ड संख्या 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने

0
1003593110
012 013
111 222 333

पालिका अध्यक्ष और ईओ को पत्र सौंप कर

वार्ड में विकास कार्यों के लिए मांगे 20 लाख

राशि आवंटन न होने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

नैनीताल सरोवर नगरी में शेर का डांडा वार्ड संख्या 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नैनीताल को विकास कार्य करने को लेकर पत्र सोपा है जिसमें उन्होंने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद, नैनीताल अन्तर्गत शेर का डांडा वार्ड में जनहित को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों यथा, निर्माण कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि करवाये जाने हेतु अनुरोध किया जा चुका है। पिछली बोर्ड बैठकों में भी मेरे द्वारा इस संबंध में चर्चा की जा चुकी है। पूर्व में प्रत्येक वार्ड में 5 लाख के विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है। चूंकि शेर का डांडा वार्ड क्षेत्रफल की दृष्टिगत से सबसे बड़ा वार्ड है। जिसमें कई स्थनों पर सड़क निर्माण, रैलिंग निर्माण, सीढी निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत पोल आदि विभिन्न कार्यों का सम्पादन किया जाना है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि उक्त वार्ड क्षेत्र जंगल से सटा हुआ होने के कारण वन्य जीव संघर्ष से आम जनमानस को काफी खतरा बना रहता है। जंगली जानवर आयेदिन वार्ड क्षेत्र के आवासीय भवनों के आस-पास घूमते हुए पाये जाते हैं। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महोदय उपरोक्त के क्रम में जनहित को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड में उपरोक्त कार्य करवाये जाने हेतु लगभग 20 लाख की धनराशि तथा विभिन्न स्थलों पर पथ प्रकाश व्यवस्थ हेतु लगभाग 20 विद्युत पोल की नितान्त आवश्यकता है। वर्तमान में पालिका द्वारा आय में वृद्धि के दृष्टिगत टोल एवं पार्किंगों की निवदाएं की जा चुकी है, जिनसे पालिका की अनुामनित आय लगभग 15 से 20 करोड़ होने की सम्भावना है। उन्होंने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया है जनहित को दृष्टिगत रखते हुए शेर का डांडा वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों एवं पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु एक माह के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें, अन्यथा की स्थिति में मेरे द्वारा आमरण अनशन किये जाने पर बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *