भाजपा नेता हैम की मेहनत लाई रंग
घुघुखान सोड हरियाल तक जल्दी मिलेगा मोटर मार्ग

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमचंद आर्य ने वन विभाग के डीएफओ आकाश गंगवार औऱ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सक्सेना से मोटर मार्ग के लिए कई बार वार्ता की अधिकारियों ने हेमचंद्र आर्य को आश्वासन दिया की जल्दी ही मोटर मार्ग का कार्य सुरु कर दिया जायेगा। वही ठेकेदार उद्दयन कुमार ने कमिश्नर दीपक रावत को 2 महीने के भीतर मोटर मार्ग का कार्य पूरा करने का लिखित पत्र दिया। जिससे ग्राम वासियों को मोटर मार्ग बनने से काफी सुविधा मिल जाएगी। कई सालों से ग्रामीण मोटर मार्ग के लिए तरस रहे थे वहां के ग्रामीण सामान लाने ले जाने में लोगों को दिक्कतो सामना करना पड़ता वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता जिससे रास्ते में जंगली जानवर का भी खतरा बना रहता है। कोई बीमार होता है तो उसकी डोली या घोड़े में लेकर मुख्य मार्ग तक लेकर आते हैं।कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की मोटर मार्ग नहीं होने से लड़कियों की शादी तक नहीं हो रही है। हेमचंद आर्य के प्रयास से मोटर मार्ग बनने से लोगों को सुविधा मिल जाएगी वही पंकज सिंह बिष्ट ने कहां की तीनों गांव में मोटर मार्ग के मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी वही ग्राम वासियों ने हेमचंद आर्य का आभार जताया




















