September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इण्टर कालेज

0
1003572528
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मैं बालिकाओं का प्रवेशोत्सव भी हुआ प्रारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इण्टर कालेज तल्लीताल मैं इस सत्र में बालिकाओं को भी प्रवेश प्रारंभ कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया सत्र 2026 से मुख्य शिक्षा अधिकारी (भीमताल नैनीताल की अनुमति से बालकों के साथ-साथ बालिकाओं के प्रवेश प्रारंभ कर दिए हैं अब स्कूल में बालिकाओं का भी स्वागत है। उन्होंने बताया यह विद्यालय उत्तराखण्ड बोर्ड से मान्यता प्राप्त है जो कि मुलभूत सूविधओं एवं दो कीड़ा मैदानों से सुसज्जित है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक विषयवार अनुभवी एवं कर्मठ शिक्षक एवं शिक्षिकायें कार्यरत हैं। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पाठ्य सामग्री एवं मध्याहन भोजन की सुविधा सरकार द्वारा दी जाती हैं। वर्तमान में इण्टरमीडिएट कक्षाओं में कला एवं विज्ञान संकाय के साथ ही एनसीसी (नैशनल केडिट कोर) भी संचालित है। उन्होंने बताया मनोरा, रूसी कुष्णापुर, दुर्गापुर, कैट, आलूखेत, हरिनगर, तल्लीताल क्षेत्र, के बालक एवं बालिकाओं से प्रवेश प्रारंभ कर दिए हैं और बालिकाओं के प्रवेश होने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *