September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003571562
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

8 अप्रैल बुधवार गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट

नैनीताल। अपर जिलाधिकारी, नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर अवगत कराया गया है कि 8 अप्रैल, 2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक 60 किलोमीटर प्रति घंटा के वेग से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

उक्त मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) ने जनपद की जनता से अपील करते हुए कहा कि आवागमन में सावधानी व नियंत्रण बरतें। साथ ही उन्होंने संबंधित तहसील, आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति संबंधित सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किए जाने और नामित समस्त नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी आदि विभागों को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने तैनाती क्षेत्र में बने रहेंगे और समस्त चौकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। सभी अधिकारी आवश्यक सामग्री टॉर्च, छाता, हेलमेट व आवश्यक उपकरण सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से अपने साथ रखेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फोन नंबर 05942 231178/79/81
टोल फ्री नंबर 1077
राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष फोन नंबर 0135- 2710335, 2710334 पर अवश्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *