September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जनगणना हेतु तीन दिनी विशेष प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

0
1003564688
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।  आगामी 25 अप्रैल (शनिवार) से प्रारंभ होने वाले जनगणना कार्य के प्रथम चरण हेतु नैनीताल जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में संपन्न हो गया।
 बता दें नैनीताल नगरीय क्षेत्र में जनगणना हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण राज्य संपति विभाग के नैनीताल स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी( वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, इसी प्रकार जिले के अन्य स्थानों भीमताल, धारी तथा रामनगर के विभिन्न स्थानों में भी जनगणना संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी नेगी ने अवगत कराया की प्रथम चरण में मकानों को सूचीकरण करते हुए उनकी गणना की जाएगी। मकान का सूचीकरण का संपूर्ण कार्य डिजिटल ऐप के माध्यम से होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने संस्थागत एवं गैर संस्थागत परिवारों की पहचान एवं मकान के चिह्नीकरण के बारे में बताया।
इसी प्रकार शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान  भीमताल में प्राचार्य सुरेश कुमार की उपस्थिति में एवं शिक्षा भवन नैनीताल में मुखय शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। शिक्षा भवन में आयोजित प्रशिक्षण में मुखय शिक्षाधिकारी ने आंकड़ों की सटीकता और समयबद्धता पर जोर दिया।शिक्षा भवन में प्रशिक्षण कमल सिंह मेहरा, सहायक जनगणना चार्ज तथा अपर सांखियकी अधिकारी, अर्थ एवं संखया विभाग की देखरेख में चलाया जा रहा है जबकि डाइट में प्रशिक्षण अक्षत भट्ट, चार्ज अधिकारी तहसीलदार नैनीताल,मास्टर ट्रेनर ज्योतिर्मय मिश्रा तथा संजय गुरुरानी की देखरेख में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण में कुल 311 में से 295 प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *