September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने

0
1003561851
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रस्तावित शराब भट्टी को निरस्त किए जाने पर

सरकार का आभार व्यक्त किया

नैनीताल। मंगोली गहलना क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने प्रस्तावित शराब भट्टी को निरस्त किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की भावनाओं का सम्मान करता है।
मुकेश महरा ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोग शराब भट्टी के विरोध में थे, क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनहित में लिया गया यह फैसला सराहनीय है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *