September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शिल्पकार सभा के तत्वाधान मे

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर

दो दिवसीय होंगे कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी मे आगामी 14 अप्रैल 2026 को डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शिल्पकार सभा, नैनीताल द्वारा विगत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी 13 एवं 14 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रमआयोजित किए जाएंगे।
सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में तीन वर्गों सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर तथा भाषण प्रतियोगिता में दो वर्ग जूनियर और सीनियर वर्गों के प्रतिभागी भाग लेंगे।
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे सभा के सभी सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं डी.एस.ए. मैदान, मल्लीताल में एकत्रित होंगे। वहां से एक भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ होकर मल्लीताल मॉल रोड होते हुए तल्लीताल स्थित डॉ. अम्बेडकर मूर्ति स्थल तक पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण किया जाएगा।
इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे डॉ. अम्बेडकर भवन, तल्लीताल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तुलाराम (सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग) उपस्थित रहेंगे।
गोष्ठी में समता, समानता एवं बंधुत्व के विषयों पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
सभा के महामंत्री राजेश लाल ने नैनीताल के समस्त सम्मानित नागरिकों, सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *