ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल: हिल मैराथन २.० माइल्स फाँर स्माइल्स का भव्य आयोजन

भीमताल नैनीताल। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में हिल मैराथन २.० माइल्स फाँर स्माइल्स के रूप में एक रोमांचक एथलेटिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया।
बता दें सुबह पहाडिय़ों पर छाए बादलों के बीच यह आयोजन ऐसे शुरू हुआ मानो आसमान स्वयं इस विशेष अवसर का साक्षी बनने आया हो। पिछले वर्ष किए गए वादे को और अधिक जीवंत एवं समावेशी रूप में इस बार पूरा किया गयाए जहां हिल मैराथन पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ भीमताल परिसर के निदेशक द्वारा २१ किमी दौड़ को सुबह ६ बजे हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके पश्चात ७ बजे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने ५ किमी दौड़ को रवाना किया वहीं रन फ ॉर फन की शुरुआत प्रसिद्ध क्षेत्रीय सोशल मीडिया लुएंसर बॉबी भकुनी ने की।ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर से शुरू हुई इस मैराथन में देश विदेश से आए प्रतिभागियों के साथ सेना वायुसेना व एनसीसी के प्रतिनिधि और विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग बिरंगी टी शट्र्स में सजे धावक जब सुरमय पहाड़ी मार्गों पर दौड़े तो पूरा परिसर और नगर उत्साह से जीवंत हो उठा। हर सीटी और तालियों की गूंज ने धावकों में नई ऊर्जा का संचार किया वहीं घुड़सवारों और बाइक राइडर्स द्वारा मार्ग पर मैराथन के झंडे लहराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया।
यह खेल भावना ग्राफि क एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है जिनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, कल्याण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाले प्रभावशाली आयोजन निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। करीब ५ लाख की कुल पुरस्कार राशि के साथ यह मैराथन धैर्य और उत्साह का उत्सव बन गई जहां हर कदम पर रोमांच, पुरस्कार, मेडल, प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन का अनुभव मिला।
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के लिए प्री इवेंट वार्म अप और उत्साहपूर्ण ज़ुबा सत्र आयोजित किए गए जबकि प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं ने पूरे आयोजन में सुरक्षा सुनिश्चित की। खुले फ ीथिएटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को एक उत्सव में जोड़ दिया साथ ही इको कलब के सदस्यों ने पूरे मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर ने एक बार फिर क्षेत्रीय विकास और जनसहभागिता को सुदृढ़ करने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक नई मिसाल कायम की।
इनसेट
इन धावकों का रहा बोलबाला
भीमताल। २१ किमी ओपन पुरुष वर्ग में केन्या के एसमंड चेपक्वोनी ने प्रथम जबकि भारतीय सेना के बिपिन जोशी ने द्वितीय और फ ारूक चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अर्पिता सैनी और उषा थ्वाल क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहीं। २१ किमी वेटरन्स पुरुष वर्ग में समीर कोल्या, घनश्याम पांडे और नंदन सिंह विजेता रहे। महिला वर्ग में कृष्णा चौहान प्रथम स्थान पर रहीं जबकि दुर्गा पिरसाली और नीमा भंडारी ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ५ किमी स्कूल बालक वर्ग में पुष्कर चंद ने प्रथम, हर्षित यादव ने द्वितीय और महेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, दीपा नेगी द्वितीय और उषा भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। ५ किमी ग्राफिक एरा छात्र वर्ग में लवकेश सिंह, रोहित सिंह और प्रथमेेश मेहरा शीर्ष तीन स्थानों पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रिया मेहरा ने प्रथम, अंशिका मेहता ने द्वितीय और तन्नू चंदोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि रन फ ॉर फन श्रेणी में मोहन आर्य, मोहित सिंह और बबीता बिष्ट को लॉटरी के माध्यम से विजेता चुना गया।




















