वाल्मीकि सभा के चुनाव हुए संपन्न
अध्यक्ष गिरीश और महासचिव दिनेश कटियार ने जीत का परचम लहराया
उपाध्यक्ष संजय और उपसचिव अभिषेक बने




नैनीताल। सरोवर नगरी में वाल्मीकि सभा के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और रात्रि लगभग 12:00 बजे मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व चुनाव संपन्न हुए।
अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया, मनोज पवार पर आमने-सामने की टक्कर है , उपाध्यक्ष पद पर अमित सहदेव, अजय जोहरी, राजेश राजा एवं संजय सौदा, सचिव पद पर दिनेश कटियार, राहुल पुजारी के बीच भी आमने-सामने की टक्कर ह। अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया 769 को मत मिले और उन्होंने जीत हासिल की मनोज पवार 611 मत मिले, उपाध्यक्ष पद पर संजय सौदा को 549 मत मिले और उन्होंने विजय हासिल की दूसरे नंबर पर अमित सहदेव 322,राजा भैया 281, और अजय जोहरी को 199 से ही संतोष करना पड़ा। महासचिव पद पर दिनेश कटियार को 852 प्रकार जीत का परचम लहराया और राहुल पुजारी को 570 मत मिले, उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया को 574 मत मिले और उन्होंने जीत का परचम लहराया रवि कुमार को 588 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश ने बताया अध्यक्ष गिरीश भैया उपाध्यक्ष संजय सौदा महासचिव दिनेश कटियार और उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया ने जीत का परचम लहराया। चुनाव को संपन्न कराने वाली टीम में सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप सहदेव, सुधीर, संजय भगत, अनिल कटियार, प्रशांत, दिनेश रत्नाकर, जगदीश, रोहित कैसले, सुनील आदि ने अपना सहयोग दिया हैं।




















