September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मंत्री कैड़ा ने गाँव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याए

0
1003550688
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

धारी नैनीताल। उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के धारी बलॉक के विभिन्न गाँव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनता ने उनका स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। धारी बलॉक के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख तथा पहाड़पानी, धानारौली, जलना तथा नीलपहाडी आदि गाँवों के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व स्थानीय जनता ने स्वागत किया गया। मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना।
मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कहा आज हुई ओला बृष्टि से किसानों को काफ ी नुकशान हो गाया है किसानों के आडू तथा सेव तथा पुलम, नासपाति तथा मटर की फसल खत्म हो गई है, अधिकारियों को किसानो को हुए नुकसान का आकलन कर बीमा कंपनी से किसानो को बीमा देने को कहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त कियाए साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *