September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिबंधित टैक्सी स्कूटी मोटरसाइकिल और टैक्सी कार का

0
1003550251
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिन्न एक बार फिर निकल आया बाहर

एस ओ तल्लीताल नयाल के नेतृत्व में की गई चलानी करवाई 50 से अधिक के हुए चालान छ: वाहन हुए सीज

नैनीताल। सरोवर नगरी में एक बार फिर प्रतिबंधित टैक्सी स्कूटी मोटरसाइकिल और टैक्सी कार का जिन्न एक बार निकाल कर फिर आ गया है। आज रविवार को तल्लीताल थाना अध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व मे तल्लीताल गांधी चौक इंडिया होटल चौराहा, हैप्पी होटल के निकट पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चला कर लगभग 50 से अधिक वाहनों के नगर चालान और 6 वाहनों को सीज किया। बता दें हाईकोर्ट के आदेश पर माल रोड में टी बी नंबर की टैक्सी स्कूटी और मोटरसाइकिलें प्रतिबंधित है। थाना अध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रतिबंध वाहनों को माल रोड पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। और जो टैक्सी स्कूटी मोटरसाइकिल वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे उन पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय सुनील कुमार कांस्टेबल अनूप राज कंबोज, और अन्य पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान के दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *