April 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

महिला की मौत के बाद वन विभाग आया एक्शन मोड में शुरू की गश्त

0
1003540326
012 013
111 222 333

50 से अधिक वन कर्मियों की टीम हुई मुस्तैद

नैनीताल । नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में शुक्रवार की शाम घास लेने गई महिला हंसी देवी की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार को मृतका की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। दूसरी ओर नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीडि़ता के परिवार को १० लाख का चेक सौंपा।
इस बीच वन विभाग की ओर से तीन पिंजरे लगाए गए हैं वहीं 25 ट्रैप कैमरे और टैंकुलाइज के लिए डाक्टरों की टीम लगाई हुई है। विभाग ने हमलावर का पता लगाने के लिए डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा है। डीएनए सैंपल रिपोर्ट के बाद भी पता चल पाएगा की हमला करने वाला बाघ था या तेंदुआ था। क्षेत्र में 50 से अधिक वन कर्मियों की टीम गश्त में लगी हुई है। ग्रामीणों के लिए वन विभाग की ओर से चारे की व्यवस्था की गई है साथ ही सोलर लाइट भी लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में बाघ और तेंदुए लगातार घूम रहे हैं।
भीमताल विकास खंड के ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से आदमखोर को जल्द से जल्द पकडऩे को कहा है साथ ही आदमखोर के पकड़े नहीं जाने तक गश्त जारी रखने को कहा है वहीं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी डीएफओ को आदमखोर को पकडऩे के साथ पीडि़त परिवार को हरसंभव मदद देने को कहा है। पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल ने भी घटना पर दु:ख जताते हुए आदमखोर को जल्द पकडऩे की मांग वन विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने कहा कि मृतका के परिजनों को 10 लाख का चेक सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिंजरे तथा ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। विभाग की टीम गश्त में है साथ ही ट्रैकुलाइज के लिए भी डाकटर लगे हुए हैं। डीएफओ ने लोगों से अकेले घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *