October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले

0
1003538967
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तेरवे दिवस भी कर्मचारीयो का धरना प्रदर्शन रहा जारी

दी चेतावनी सद्‌बुद्धि हेतु हवन व पैदल यात्रा होगी

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले तेरवे दिवस पर बैठक की अध्यक्षता ई० दीप चौधरी द्वारा की गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल मांगे पूरे करने को लेकर धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान इंजीनियरों द्वारा अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं अवगत कराया कि यदि जल्द सरकार मांगो को पूरा नहीं करती तो निश्चित रूप से सरकार की सद्‌बुद्धि हेतु हवन कार्यक्रम व पैदल यात्रा भी आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ की लंबित 27 सूत्रीय समस्याओ के निराकरण नहीं होने के कारण सभी सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है, महासंघ द्वारा पूर्व में भी शासन एवं प्रशासन से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया जिस कारण सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हुए। दोबारा मीटिंग होने के उपरान्त भी महासंघ की समस्यो पर कोई भी ठीक योजना सरकार अभी तक नहीं बना पायी है। इंजीनियरों का कहना है यदि कोई भी सामान्य जनो को इस हड़ताल से असुविधा / प्रभाव पड़ता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर धन्य प्रदर्शन में इस सम्बन्ध में ई किशोर कुमार, ई बबीता, ई गोविन्द सिंह जनोटी, ई राकेश मोहन, ई राजेंद्र गिरी, ई वेद प्रकाश, ई तुलाराम टम्टा, ई नीरज तिवारी, ई वंदना, ई मनोज कुमार पाण्डेय, ई इकरा, ई मदन राम, ई शिवानी पाल, ई विपिन कुमार, ई सौरभ सिंह अधिकारी आदि समस्त सदस्य उपस्थित हुए। बैठक का सफल संचालन ई० विपिन पुरोहित द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *