October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नवनियुक्त दर्ज राज्य मंत्री भावना को व्यापारी नेता अखिलेश ने दी बधाई और शुभकामनाएं

0
1003534071
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। बीते रोज भाजपा की पुष्कर धाम में सरकार ने कई दर्ज राज मंत्री बनाए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी की समर्पित, वरिष्ठ कार्यकर्ती एवं पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री भावना महारा जी को उत्तराखंड आवास विकास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार के रूप में नियुक्त किए जाने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड नैनीताल के सह प्रभारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल द्वारा
उनके निजी आवास पर भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उनके अब तक के संगठनात्मक योगदान, समर्पण, निष्ठा एवं समाज के प्रति सेवा भाव की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उसी प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता के साथ करेंगी, जैसा कि उन्होंने पूर्व में किया है।
यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की पहचान है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *