October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में ईसा मसीह के दिए प्रवचन हुए

0
1003530966
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ईसाई समुदाय के लोगों और सैलानी ने मैथोडिस्ट चर्च मैं की प्रार्थना

नैनीताल। सरोवर नगरी में गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को नैनीताल के मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। इस मौके पर पादरी अजय हैरीसन ने ईशा मसीह द्वारा दिए प्रवचनों को सुनाया। इस अवसर पर विश्व शांति की कामना की गई। पादरी अजय हैरीसन ने बताया कि ईशा मसीह ने मानव उत्थान के लिए खुद सूली पर चढ़ गए थे, इस दौरान मानव कल्याण को लेकर सात उपदेश दे गए थे। जिस बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि दो हजार वर्ष पहले येरुशलेम में शुक्रवार को रोमन शासकों ने ईसा मसीह को गिरफ्तार किया और उनपर मुकदमा चलाकर और क्रूस पर चढ़ाकर मार डाला था। ईसा मसीह ने सारे मानव जाति के पापों का प्रायश्चित करने के लिए खुद का बलिदान दिया था। उनकी मृत्यु के बाद ही मानवता को पापों से मुक्ति मिली थी। जिस कारण इस दिन को गुड फ्राइडे यानी पापों से मुक्ति दिलाने वाला पवित्र दिन माना जाता है। सनवाल स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल, एरिग मैसी, सैफाली दास, संध्या ग्रीनवुड, सुशील डेविड, रीटा सनवाल तथा राजकुमारी दास समेत सैलानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *