October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आईवीआरआई मुक्तेश्वर में डेयरी फ ार्मिंग व वायरल रोग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

0
1003525029
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धारी नैनीताल । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर परिसर में डेयरी विकास विभागए पंजाब द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजाब राज्य से आए डेयरी इंस्पेक्टर एवं उपनिदेशक डेयरी ने सहभागिता की।कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक के निर्देशन में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को पशु स्वास्थ्य तथा रोग प्रबंधन एवं आधुनिक डेयरी तकनीकों के संबंध में उन्नत जानकारी प्रदान करना था।प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से श्वायरल रोग विषय पर विस्तृत व्याखयान दिया गया जिसमें पशुओं में होने वाले प्रमुख विषाणुजनित रोगोंए उनके लक्षण तथा रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं सुविधाओं का भ्रमण भी कराया गयाए जिससे उन्हें अनुसंधान कार्यों एवं नवीन तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सकी।दो दिवसीय प्रसिक्षण कार्यक्रम पर कार्यक्रम की सफल आयोजन एवं प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता हेतु संस्थान के निदेशक डॉण् राघवेंद्र भट्टा ने टीम को बधाई दी।कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्थान के वैज्ञानिकों एवं आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण.पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक, निदेशक डॉ राघवेंद्र भट्टा, डॉ. शेर सिंह, डॉ. करमचंद नेगी, डॉ. मनीष तोमर, डॉ. मधुसुदन, डॉ. अमोल, डॉ. फुलारा तथा डॉ मनीष तोमर आदि वैज्ञानिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *