October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गुरु रानी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर

0
1003518156
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्र और अभिभावकों ने लगाए 300 पौधे

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 626 वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 626 वे दिन विद्यालयों को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत देव सिंह डसीला राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डीडीहाट की छात्राओं को एवं राजकीय जूनियर हाई स्कूल लधडा, प्राथमिक पाठशाला लधड़ा आंगनबाड़ी केंद्र लधडा के छात्र-छात्राओं अध्यापकों अभिभावकों को पौधारोपण अभियान से जोड़ा। प्रत्येक छात्र छात्रा, विद्यालय परिवार व अभिभावकों को दो-दो पौधे देते हुए कुल 300 पौधों का वितरण किया गया ।
देव सिंह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डीडीहाट की प्रधानाचार्य कुसुम जोशी के नेतृत्व में परिसर में पौधारोपण भी किया गया। दिनेश गुरु रानी ने छात्र छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक छात्र छात्रा अपने घर के परिसर में अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में पौधारोपण करेंगे ।व वृक्ष बनने तक इसका संरक्षण करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है ।इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राओं में भी प्रकृति से प्रति प्रेम बढ़ता है ।कार्यक्रम को राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह ,सुनील शाह, अर्जुन कन्याल, लवी कफलियां, विपिन जोशी, गौरव पांडे, शिक्षा जंगपांगी,दीक्षा मेहता सुनीता लोहिया ने संबोधित किया।
पौधा रोपण अभियान मैं राजकीय जूनियर हाई स्कूल लधडा एवं प्राइमरी पाठशाला लधड़ा, आंगनवाड़ी केंद्र लधडा में अध्यापकों, अभिभावकों , छात्र छात्राओं को पौधे वितरित किए गए । विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में चंद्रकला वर्मा ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति के लिए आवश्यक है ।प्राइमरी पाठशाला की अध्यापिका रीता जंगपांगी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय पर किए जाने चाहिए ।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह ने कहा कि सभी को इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए कार्यक्रम में चंद्रकला वर्मा, रीता जंगपांगी , नंदा मेहता, हिमानी मेहता, ममता मेहता,विक्रम सिंह , हरीश सिंह, होशियार सिंह, त्रिलोक सिंह, श्याम सिंह शेर सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधों का वितरण उद्यान विभाग डीडीहाट के माध्यम से किया जा रहा है। और सहयोग सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी द्वारा किया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *