October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल बिष्ट ने भीमताल विधानसभा  सीट से ठोकी दावेदारी

0
1003514695
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी आगामी विधान सभा चुनाव 2027 को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आने लगा है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी प्रचार प्रसार और दावेदारी में जूट गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ और कदावत नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट ने अपनी प्रबल दावेदारी को लेकर प्रेस वार्ता कर चुनावी बिगुल बजाते हुए अपनी दावेदारी पेश की है।

बता दें वर्ष १९८९ से एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष से अपना राजनीतिक सफ र शुरू करने वाले बिष्ट ने अपनी लंबी सेवा और पारिवारिक विरासत का हवाला देते हुए टिकट की मांग की है।स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र और उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता डुंगर सिंह बिष्ट के उत्तराधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट ने बुधवार को  पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी से केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह पार्टी के प्रति वफ ादार रहे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए लखन सिंह नेगी का स्वागत करते हुए बिष्ट ने सुझाव दिया कि नए साथियों को चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस की विचारधारा को समझना चाहिए। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के अपने कार्यकर्ता भी मौजूदा विधायक से खुश नहीं हैं। बिष्ट ने संकल्प दोहराया कि उनका मुखय लक्ष्य २०२७ में कांग्रेस को सत्ता में लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *