October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री माँ नयना देवी मन्दिर के आगामी स्थापना दिवस पर

0
1003510103
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रख्यात कथावाचक पंडित चन्द्रशेखर अधिकारी विराजमान होंगे

और भागवत कथा के साथ कुलपूजा, कन्याकुमारी पूजन, भंडारा एवं भजन संध्या होगी

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित श्री माँ नयना देवी मन्दिर के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष मन्दिर प्रांगण में होने वाली श्रीमद देवी भागवत कथा में इस बार व्यासपीठ पर बग्वालीपोखर निवासी, प्रख्यात कथावाचक पंडित चन्द्रशेखर अधिकारी विराजमान होंगे। बता दें भागवत कथा आगामी 15 जून से 23 जून 2026 तक प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से होगी यह भागवत कथा का चौथा वर्ष है। नैनीताल और आसपास के श्रद्धालुओं के अतिरिक्त नैनीताल आने वाले पर्यटक भी बड़ी संख्या में इस कथा से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं।
मन्दिर का स्थापना दिवस इस वर्ष 23 जून को मनाया जायेगा। उसी दिन भागवत कथा के समापन के साथ कुलपूजा, कन्याकुमारी पूजन, भंडारा एवं भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *