October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गैस वितरण के दौरान केएमवीएन कर्मियों से अभद्रता को लेकर

0
1003509765
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का शिष्टमंडल मिला जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल से

कर्मियों की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में गैस वितरण के दौरान केएमवीएन कर्मचारियों के साथ हो रही अभ्रदता/मारपीट को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी का शिष्टमंडल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात का ज्ञापन सोपा जितना अवगत कराया वर्तमान में खाड़ी देशों में युद्ध के कारण सम्पूर्ण भारत में गैस इत्यादि की समस्या हो रही है। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा कुमाऊँ मण्डल में 49 गैस एजेन्सियों का संचालन करते हुए वर्तमान में आई०ओ०सी० प्लान्ट से प्राप्त गैस आपूर्ति के अनुसार सभी शहरी/ग्रामीण उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप गैस वितरण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान गैस लेने आ रहा है कुछ लोगों द्वारा अभद्रता की जा रही है और जनता द्वारा गैस एजेन्सियों / गोदामों में अनावश्यक भीड़ लगायी जा रही है जिससे गैस वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। गैस की गाडियों को अनावश्यक रोका जा रहा है। बीते दिनांक 30 मार्च को हल्द्वानी नगर निगम के पार्षदों द्वारा इंडेन गैस एजेन्सी के कर्मचारियों/प्रबन्धक के साथ मेयर कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करते हुए अशोभनीय व्यवहार किया गया तथा धमकी दी जा रही है जिससे निगम के समस्त कर्मचारी आकोशित हैं। इसी प्रकार अन्य गैस एजेन्सियों में भी जनप्रतिनिधियों / जनता द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता / गालीगलौच की जा रही है जिससे निगम कर्मचारियों / वितरण कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने जिला अधिकारी रयाल से संज्ञान लेने का निवेदन किया है और कहा गैस वितरण में हो रही उपरोक्त कठिनाईयों को संज्ञान में लेते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें अन्यथा निगम महासंघ /सम्पूर्ण कर्मचारियों द्वारा ऐसी स्थिति में गैस वितरण कार्य करने में असमर्थ रहेगें तथा आंदोलन के लिये बाध्य होगें जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन / सरकार की होगी । इस मौके पर अध्यक्ष मंजुल सनवाल, महामंत्री रमेश चंद पंत, संयोजक संतोष पन्त,वरि० उपाध्यक्ष तारा दत्त भटट, दीपक पाण्डे, संगठन मंत्री मो० आशिफ, सचिव अमर साह, मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *