October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम डीना कफलाड पहुंचे

0
1003508061
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी सी गोरखा ग्रामीणों से संवाद

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम डीना कफलाड पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी सी गोरखा ग्रामीणों से संवाद कर आँखों देखी व कानों सुनी बातों का मौके पर जाकर लिया जायज़ा ।दर्जनों गाँवों में जल जीवन मिशन की योजनाओं को लेकर सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है ग्रामीण तथा सड़क पर गढ्ढे गढ्ढों पर सड़क उबड खाबड़ हिलोरे खाती जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर हैं ग्रामीण ।जर्जर सुयाल खेत छयोडीधूरा मोटर मार्ग पर दस वर्षों से डामरीकरण नही होने पर जनता में भारी आक्रोश देखा गया है ।साथ ही थुवा व्लाक रूपसिह धूरा ताडीखेत में भी जल जीवन मिशन के कार्यों में भारी घोटाले की शिकायत मिल रही है ।

श्री पी सी गोरखा ने ने सुयालखेत गंगरकोट बेडूली डीना कफलाड छयोडी धूरा में जन संपर्क किया इस दौरान उन्होंने कहाँ कि विकास तो निरंतर प्रकिया होती है किन्तु विधायक व सांसद जी को क्षेत्र की समस्याओं को देखने के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान से देखना व समझना बहुत ही जरूरी होता है ।परंतु बर्तमान समय में वास्तव में सब कुछ रामभरोसे ही चल रहा है ।

पेयजल की समस्या को लेकर विधायक सांसद व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायतें दर्ज करा चुके है परंतु वहाँ से भी कोई समाधान नही हो पा रहा है । पूर्ववर्ती सरकार में पच्चीस गाँव को लेकर तत्कालीन विधायक संजीव आर्य ने सुयाल बाडी बसगाव पंम्पिग लिफ्ट योजना को स्वीकृति प्रदान करायी गयी थी ।किन्तु वर्तमान समय में सरकार द्वारा वित्त उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण ठेकेदार काम छोड़कर चले गये है ।ठेकेदारों को भुगतान नही मिल पाने के कारण पूरी योजना पर ग्रहण लग है ।
क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि हम आज भी पुराने जल श्रोत्र पर निर्भर होने को मजबूर हो गए है ।उन्होंने बताया कि इन गाँवों में उनकी समस्याओं को सुनने के लिए विधायक एवं सांसद जीतने के बाद एक बार भी गाँव नही आये है ।
भ्रमण कार्यक्रम केदौरान ताडीखेत थुवा व्लाक हरिनगर लोहाली में भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया ।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में एस लाल, प्यारे लाल,केदार लाल,निर्मला विष्ट तिरभुवन विष्ट,खुशाल हाल्सी ,तिरवेन्द बधानी ,रामसिंह जलाल,मोहन सिंह, डुगर सिह, सुरेश जोशी,मोहन जोशी,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *