October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  का वार्षिकोत्सव मनाया गया धूमधाम से

0
1003502894
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज भीमताल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान बालिकाओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इससे पूर्व समारोह के मुखय अतिथि बलॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट तथा प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किए साथ ही छात्राओं ने कुमाऊंनी ,गढ़वाली,पंजाबी, हरियाणवी तथा राजस्थानी तथा नेपाली लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान प्रमुख डा.हरीश सिंह बिष्ट ने कहा छात्राएं देश का भविष्य हैं,विद्यालय बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा खेल के साथ उनकी रुचि के अनुसार विकसित कर रहे हैं। डा.बिष्ट ने कहा कि बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए और दुगनी मेहनत कर आगे बढऩा चाहिए। इस दौरान बिष्ट ने पूर्व छात्रों वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया साथ ही कक्षाओ में परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रों को सममानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्रा हिना कोहली ने भीमताल एवं अपने विद्यालय सरस्वती पांडे के नाम की विस्तृत जानकारी दी जबकि प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने विद्यालय के वार्षिक प्रगति की जानकारी दी।
इस दौरान सभासद प्रकाश चंदोला, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार,एसएम सी अध्यक्ष दिनेश सांगुडी, पी सी नौगाई,बीडीसी मोहित टमटा,यशपाल आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, एडवोकेट सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, प्रेमा लोहनी, नीमा,आशा आर्य, भावना, शरद पांडे, कुंदन जीना, कमल, डॉ शबाना, मनोज गुणवन्त तथा अभिभावक संघ अध्यक्ष समेत शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *